मुख्यमंत्री महोदय ने लैपटॉप, ई-बाइक और नकद पुरस्कार से किया सम्मानित
*छिंदवाड़ा गुरुकुल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम 🚩🚩
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा नवंबर, 2025 में आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा गुरुकुल के तीन विद्यार्थियों ने अप्रतिम प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर गौरवशाली स्थान दर्ज किया।। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए 16 जनवरी, 2026 को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में गुरुकुल के विद्यार्थियों ने निम्न पुरस्कार प्राप्त किए:
प्रथम पुरस्कार — आनंद कुमार (कक्षा 7वीं)
पुरस्कार: HP लैपटॉप (मूल्य ₹1,10,000/-)
द्वितीय पुरस्कार — नारायण सिंह (कक्षा 9वीं)
पुरस्कार: ई-बाइक
तृतीय पुरस्कार — गोविंद सिंह (कक्षा 7वीं)
पुरस्कार: नकद राशि ₹31,000/-
उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को आवागमन व्यय भी शासन द्वारा प्रदान किया गया।
इस उल्लेखनीय सफलता में गुरुकुल के संस्कृत विभाग प्रभारी कुमारी माया जायसवाल का विशेष मार्गदर्शन, सतत अभ्यास एवं श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ ज्ञान का प्रशिक्षण अत्यंत सराहनीय रहा, जिसके परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर गुरुकुल की संचालिका श्रीमती दर्शना खट्टर, सह- संचालक डॉ. सुशील परिहार, प्राचार्या श्रीमती पूजा आम्रवंशी, एवं छात्रावास अधीक्षक श्री सोमनाथ पवार ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छिंदवाड़ा गुरुकुल के इन विद्यार्थियों की यह सफलता न केवल संस्थान बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि गुरुकुल में दी जा रही संस्कारयुक्त शिक्षा, गीता ज्ञान एवं नैतिक मूल्यों की सशक्त परंपरा को दर्शाती है।
गुरुकुल परिवार द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
Chhindwara Gurukul Students Shine at State Level, Honoured by the Chief Minister with Laptop, E-Bike and Cash Awards
In Shrimad Bhagavad Gita Gyan Competition, organized by the Department of Culture, Government of Madhya Pradesh in November 2025, three students of Chhindwara Gurukul delivered an outstanding performance and secured remarkable at state-level .
In recognition of this remarkable achievement, the students were honoured by Hon’ble Chief Minister of Madhya Pradesh during a felicitation ceremony held in Bhopal on 16 January, 2026.
Gurukul students* received the following awards:
First Prize — Anand Kumar (Class 7)
Award: HP Laptop (Worth ₹1,10,000/-)
Second Prize — Narayan Singh (Class 9)
Award: E-Bike
Third Prize — Govind Singh (Class 7)
Award: Cash Prize of ₹31,000/-
It is noteworthy that the travel expenses of the winning students were also borne by the Government.
This remarkable success was achieved under the able guidance of Kumari Maya Jaiswal, Head of Sanskrit Department, whose continuous mentoring, disciplined practice, and in-depth teaching of the Shrimad Bhagavad Gita played a vital role in the students’ excellent performance at the state level.
On this occasion, Gurukul Directress Darshana Khattar, Co-Director Dr. Sushil Parihar, Principal Smt Pooja Amarwanshi and Hostel Superintendent Shri Somnath Pawar extended their heartfelt congratulations to the winners and wished them a bright and successful future.
The achievement of these students is a matter of great pride not only for Chhindwara Gurukul but for the entire region. It reflects the strong tradition of value-based education, Gita wisdom, and moral teachings imparted at the Gurukul.
The entire Gurukul family congratulated the winning students and conveyed their best wishes for their future endeavors.